उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- स्थानीय निकाय चुनाव के चलते शनिवार और रविवार को भी खुलेंगे बैंक, पढ़े खबर

विषयः-नगर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन हेतु प्रत्याशियों की जमानत धनराशि व बैंक खाता खुलवाने के संबंध में।

 

कृपया उपर्युक्त विषय के संबंध में आप अवगत ही हैं कि नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन के कार्यकम की अधिसूचना दिनांक 23.12.2024 को निर्गत हो चुकी है। उक्त कार्याक्रमानुसार दिनांक 27.12.2024 से दिनांक 30.12.2024 तक नामांकन प्रकिया सम्पन्न करायी जानी है जिस हेतु प्रत्याशियों की जमानत धनराशि चालान के माध्यम से जमा कराये जाने एवं प्रत्येक प्रत्याशी द्वारा निर्वाचन व्यय के लिए पृथक बैंक खाता नामांकन करने से कम से कम एक दिन पहले खोले जाने के निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) जनपद में आपदा प्रभावित लोगों के लिए जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य, अब तक इतना बांटा गया मुआवजा।

 

दिनांक 28.12.2024 एवं दिनांक 29.12.2024 को बैंको में अवकाश होने के कारण निर्वाचन से संबंधित उपरोक्त कार्यवाही बाधित हो रही है।

 

इस संबंध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि आप अपने जनपद की भारतीय स्टेट बैंक की समस्त शाखाओं को दिनांक 28.12.2024 एवं दिनांक 29.12.2024 को निर्वाचन के दृष्टिगत जनसामान्य के लिए आवश्यकता अनुसार खुला रखने के आदेश तत्काल निर्गत करने का कष्ट करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का कहर: 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में स्कूल बंद, चारधाम यात्रा दूसरे दिन भी स्थगित

 

उपरोक्त के अतिरिक्त प्रत्याशी IFMS Uttarakhand की ई-चालान वेबसाइट (https://ifms.uk.gov.in/e-chalan /elogin. aspx) पर भी UKOSH User क्रिएट कर या Quick Pay के माध्यम से ऑनलाईन नामांकन / जमानत धनराशि का भुगतान कर सकते है। चालान का हैड-8443001210501 है। Quick Pay पर हैड हेतु निम्नलिखित विवरण दर्ज किया जाना है:-

यह भी पढ़ें 👉  एक्सपोनेंशियल स्कूल बिन्दुखत्ता के सात होनहारों ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास