उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ नगर निगम और प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 18 बीघा जमीन पर लिया कब्जा

हल्द्वानी न्यूज़-: नगर निगम और प्रशासन ने हल्द्वानी में एक बड़ी कारवाही को अंजाम देते हुए बरेली रोड स्थित पुरानी कत्था फैक्ट्री के पास 18 बीघा से अधिक सरकारी जमीन पर से कब्जा हटा लिया। कार्यवाही के दौरान एसडीएम राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट सहित बड़ी संख्या में नगर निगम के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस 403 चालकों पर की कार्यवाही, 17 वाहन सीज, 21 चालकों के DL निरस्तीकरण

 

वही अभियान के तहत न सिर्फ भूमि पर कब्जा लिया गया बल्कि वहां मौजूद कई पुराने और अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद नगर निगम ने कब्जाई गई जमीन पर अपना बोर्ड भी लगा दिया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि अब यह भूमि नगर निगम के स्वामित्व में है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड -(दुःखद) यहां अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई कार, हादसे में दो लोगों की मौत, दो घायल

 

वही एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि यह कार्यवाही सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाने के विशेष अभियान के तहत की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पछास समेत कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

 

उन्होंने कहा कि 18 बीघा से अधिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर लिया गया है और भविष्य में नगर निगम इस भूमि का उपयोग अपने सुविधानुसार नगर विकास कार्यों में करेगा। कार्यवाही के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।