उत्तराखण्डगढ़वाल,

पेट्रोलिंग के दौरान जम्मू कश्मीर के तंगधार में बलिदानी हुए सत्ये सिंह बिष्ट, परिवार में पसरा मातम

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में पेट्रोलिंग के दौरान गढ़वाल राइफल में तैनात अठुरवाला निवासी हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट (42) पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह बिष्ट बलिदान हो गए। वह मूल रूप से ग्राम जुराना, चंद्रबदनी खास पट्टी टिहरी गढ़वाल के रहने वाले थे। वर्तमान में वो पिछले सात साल से अठुरवाला में रह रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- श्री राम नवमी शोभायात्रा के दौरान हल्द्वानी शहर का पुलिस ने किया यातायात/डायवर्जन प्लान जारी

 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर सेवा के अधिकारियों द्वारा बलिदान के परिजनों को सूचना दी गई कि सत्ये सिंह बिष्ट जम्मू कश्मीर में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हो गए। आज शाम देहरादून एयरपोर्ट पर हेलिकॉप्टर से उनके पार्थिव शरीर को लाए जाने की संभावनाएं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : जिले के सरकारी व निजी स्कूलों में बच्चों के बस्ते का वजन जल्दी होगा कम, डीएम के निर्देश

 

उनके परिवार में उनकी पत्नी संगीता (42) पुत्री स्वाति बिष्ट, महक बिष्ट और पुत्र अयान बिष्ट हैं। बलिदानी के परिवार में दो बहन और एक भाई है। अंतिम संस्कार कल ऋषिकेश में किया जाएगा

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रॉन्ग साइड से आए ट्रक की टक्कर से 13 वर्षीय छात्र की मौत, बहन गंभीर