उत्तराखण्डकुमाऊं,

पूर्व सैनिक व समाजसेवी बलवंत सिंह दानू का निधन

बिंदुखत्ता न्यूज़- कांग्रेस के तीन बार ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व सैनिक तथा सस्ता ग़ल्ला विक्रेता बलवंत सिंह दानू (75 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  रोहित नेगी हत्याकांड: जनाक्रोश के बाद हरकत में आई पुलिस, मुख्य आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों के पैरों में लगी गोली

 

बलवंत सिंह दानू ने अपने जीवनकाल में कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई। वे जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिंदुखत्ता के प्रबंधक रहे तथा विभिन्न सामाजिक समितियों में भी उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किए।

 

 

बिंदुखत्ता की बसासत और विकास में इनका अहम योगदान रहा। वे सदैव जनसेवा के लिए समर्पित रहे और आमजन की समस्याओं को उठाने में अग्रणी भूमिका निभाते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- होमगार्ड स्थापना दिवस पर CM धामी की बड़ी सौगात: अवकाश बढ़ा, भत्तों में इजाफा, वर्दी भत्ता बहाल

 

सस्ता ग़ल्ला विक्रेता के रूप में भी वे वर्षों तक जनता से सीधे जुड़े रहे और आमजन की समस्याओं को हल करने का प्रयास करते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: सेना के मेजर शुभम सैनी की सड़क हादसे में मौत, छावनी क्षेत्र में खाई में गिरी कार

 

 

उनके निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, प्रबुद्धजनों और क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।