उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ बालाजी के दर्शन करने राजस्थान गए देहरादून के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

देहरादून न्यूज़- राजस्थान स्थित मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने गए एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चारों के शव धर्मशाला के कमरे में मिले हैं।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि रायपुर स्थित चकतुनवाला निवासी एक ही परिवार के चार लोग सुरेंद्र कुमार, उनकी पत्नी, बेटा नितिन कुमार और बेटी नीलम राजस्थान के दौसा जिले में स्थित मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश, चारधाम यात्रा पर विशेष निगरानी

वह करौली जिले में स्थित एक धर्मशाला में रुके हुए थे। मंगलवार को पुलिस को धर्मशाला के कमरे में शव मिलने की जानकारी मिली। एसपी सिटी ने बताया कि उनके घर पर ताला लगा हुआ है। मृतक का एक भाई मोहकमपुर में रहता है, जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। वह राजस्थान के लिए रवाना हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) प्रेदश में दीपावली पर दो दिन की छुट्टी, 31 अक्‍टूबर और एक नवंबर को रहेगा अवकाश, उत्‍तराखंड सरकार ने जारी किया आदेश