उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

(अच्छी खबर) मोटाहल्दू के हर्षित जोशी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

लालकुआं– ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल केंपस के फाइनल ईयर स्टूडेंट मोटाहल्दू निवासी हर्षित जोशी का zscaler कंपनी में केंपस सलेक्शन हुआ है। हर्षित जोशी बीटेक कंप्यूटर साइंस के छात्र हैं वे इस वर्ष के ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल कैंपस के द्वारा सबसे अधिकतम पैकेज 16.2 लाख प्राप्त करने वाले छात्र हैं। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट,पूर्व मंत्री हरिश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुमका,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव शर्मा, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हेमवती नंदन दुर्गापाल, ग्राम प्रधान विपिन जोशी सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।