उत्तराखण्डकुमाऊं,

दर्दनाक: आग में जिंदा जला युवक, यहाँ आमने-सामने भिड़े दो डंपर, भिड़ंत के बाद लगी आग, ऐसे पाया गया काबू

काशीपुर में दो डंपरों की भिड़ंत हो गई। इस दौरान डंपर में आग लग गई और आग लगने से डंपर चालक की जलकर मौत हो गई। नेशनल हाईवे-74 पर काशीपुर टोल टैक्स पार करने के बाद दो डंपर की जोरदार भिड़ंत होने से दोनों डंपरों में आग लग गई। आग लगने के बाद डंपर में बैठा चालक आग की चपेट में आ गया और जल गया। जलने के कारण उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां बिजली के पोल से तार लगाने को लेकर हुआ विवाद, तो सनकी चाचा ने खेत मे काम कर रहे अपने भतीजे की गोली मारकर करी हत्या, परिवार में मचा कोहराम

 

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया। काशीपुर एसपी अभय सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लेते हुए बधित होते यातायात को सुचारू कराया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- धामी सरकार का बड़ा फैसला: पहले चरण में इतने उपनल कर्मचारियों को मिलेगा समान कार्य का समान वेतन

 

बताया जा रहा है की नेशनल हाईवे 74 के कुछ हिस्से को वाहनों के आने-जाने के लिए वनवे कर दिया गया है। जिस वजह से आने जाने वाले वाहन एक ही साइड से होकर गुजर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहां इनोवा और ऑल्टो की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, 5 घायल