उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी – (बड़ी खबर) कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने पार्टी से दिया इस्तीफा

हल्द्वानी न्यूज़ – नैनीताल लोकसभा का टिकट प्रकाश जोशी को मिलते ही कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि दावेदारी के समय ही दीपक बल्यूटिया की इस्तीफा दिए जाने की खबरें सामने आई थी। दीपक बल्यूटिया की इस्तीफे के खबरों के बावजूद भी टिकट प्रकाश जोशी को मिला, लिहाजा आज दीपक बल्यूटिया ने कांग्रेस से अलविदा कह दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लोटनी के नेतृत्व में लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया प्रवेश द्वार व तिरंगा लाइटों का लोकार्पण

बहुत ही भारी मन से व अपनी अंतरात्मा की आवाज से मैं कॉंग्रेस पार्टी से इस्तफा देने के लिए विवश हूँ। कॉंग्रेस के एक वफादार सिपाही होने के नाते 35 वर्षों से लगातार जन सेवा के साथ-साथ जन मुद्दों को उठाता आया हूँ। मैं बेहतर तरीके से समाज की सेवा करना चाहता हूँ। मेरी प्रेरणा रहे उत्तराखण्ड के प्रिय नेता विकास पुरुष स्व० नारायण दत्त तिवारी के आदर्शों में चलकर उनके विकास के साथ-साथ उनकी विरासत को आगे ले जाकर समाज की सेवा करना चाहता रहा हूँ,

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन द्वारा अभी तक 14 अगस्त 2023 का जिले में स्कूली छुट्टी का किसी प्रकार का आदेश जारी नही किया, एडीएम श्री अशोक जोशी ने वीडियो जारी कर दी जानकारी।

लेकिन कॉंग्रेस में एक ऐसे विद्यार्थी की तरह महसूस करता हूँ जिसने बहुत मेहनत करी पर उसे कभी भी इम्तेहान में नहीं बैठने दिया गया और प्रतिभा का प्रदर्शन का मौका दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल, SBI ने कहा- पहले निपटा लें जरूरी काम