उत्तराखण्डकुमाऊं,हल्द्वानी

हल्द्वानी: (बड़ी खबर)- लाखों की स्मैक के साथ यूपी का तस्कर गिरफ्तार यहां करता था सप्लाई…

हल्द्वानी न्यूज़: पुलिस ने भारी मात्रा में लाखों की स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आज एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि काठगोदाम पुलिस द्वारा एक युवक को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 138 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। स्मैक की कीमत 13.80 लाख बताई गई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरेश मौर्य पुत्र राम मौर्य निवासी अशोक नगर बरेली उत्तर प्रदेश बताया।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने किया उत्तरायणी महोत्सव का उद्घाटन

पूछताछ में उसने बताया कि बरेली से लेकर वह हल्द्वानी और पहाड़ी क्षेत्र में सप्लाई करता था। इसमें उसके और साथी सम्मिलित है। तस्कर का इतिहास खंगाला जा रहा है। एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस टीम को 5000 रुपए इनाम देने की घोषणा की है।