उत्तराखण्डकुमाऊं,हल्द्वानी

हल्द्वानी – यहाँ होटल में चल रहे फैशन शो के दौरान लगी आग, मौके पर मची भगदड़, दौड़े मॉडल

हल्द्वानी न्यूज़- यहां शहर के रिया पैलेस में एक फैशन शो का आयोजन किया जा रहा था। कार्यक्रम चल रही रहा था कि अचानक गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। वही आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान हॉल में भगदड़ मच गई। आग की लपटें तेज हुई तो आग को फैलता देख हॉल में मौजूद सभी लोग और स्टेज की पीछे खड़ी मॉडल खाली मैदान की ओर भागने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुद्वारा पांवटा साहिब पहुंचे हरक सिंह रावत, गुरु ग्रंथ साहिब से मांगी माफी — सिख परंपरा के प्रति जताई श्रद्धा, लंगर सेवा भी की

वही कर्मचारियों ने फायर इंड्यूसर से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। क्योंकि वहां बहुत लोग मौजूद थे। इसी बीच पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ बस की टक्कर से 16 वर्षीय बच्चे की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम