उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहां आंधी-तूफान से झोपड़ी पर गिरी टिन, तीन लोग घायल

हल्द्वानी न्यूज़– उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बारिश का दौर जारी रहा। इसी कड़ी में हल्द्वानी शहर के इंदिरा नगर में आज दोपहर आंधी-तूफान में एक झोपड़ी पर टिन गिर गई। इस घटना की जानकारी के बाद नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि टिन गिरने से तीन लोगों को चोट आई है, जिनको सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस ने अवैध शराब के साथ बिन्दुखत्ता एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि घर क्षतिग्रस्त हुआ है जिसमें आवश्यक कार्यवाही के लिए पटवारी को मौके पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि शब्बीर खान पुत्र फिदा हुसैन निवासी इंदिरा नगर बरसाती बनभूलपुरा हैं। इस हादसे में शबीना पत्नी शब्बीर खान उम्र 36 वर्ष, अलशिफा पुत्री शब्बीर खान उम्र 15 वर्ष, शबनूर पुत्री शब्बीर खान उम्र 7 वर्ष घायल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ चार माह में छह वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर नकाबपोश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर..

घायलों को कोई खुली चोट नहीं है, लेकिन घायलों द्वारा बताया गया की टीन सेट के नीचे दब गए थे। घायलों को 108 के माध्यम से सुशीला तिवारी हल्द्वानी भिजवाया गया। बताया गया है कि इंदिरा नगर निवासी साजिद अली की छत गिरी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- शिक्षा विभाग में CRP और BRP के 955 पदों पर फिर शुरू होगी भर्ती, हाईकोर्ट से लगी रोक हटी