उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला, जांच में जुटी पुलिस, स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी

हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। बहरहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड -(दुखद) यहाँ शादी समारोह से लौट रहा था परिवार, ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, माँ-बेटी की मौत

 

 

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह पुलिस को प्रेम टॉकीज रेलवे क्रॉसिंग के पास शव मिलने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव कीचड़ में सना हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बड़ा हादसा: पर्यटकों की कार 35 मीटर गहरी खाई में गिरी, 5 घायल; दो की हालत नाजुक

 

वही चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव देवेंद्र राणा ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतक नशे का आदी था। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहाँ मासूम का जबड़ा तोड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी निकल 7 बच्चो का बाप।