उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ वायरल वीडियो का SSP नैनीताल ने लिया संज्ञान, AUDI और BMW कारो के पुलिस ने काटे चालान, पढ़े खबर

  • फेमस होने की चाह में नैनीताल रोड पर खतरनाक तरीके से दौड़ा रहे थे AUDI और BMW लग्जरी कारें
  • इंस्टाग्राम वायरल वीडियो का SSP NAINITAL ने लिया तत्काल संज्ञान, वनभूलपुरा पुलिस ने काट दिया चालान

हल्द्वानी नैनीताल रोड पर एक वायरल वीडियो में देखा गया कि कुछ युवकों द्वारा AUDI और BMW कारों को खतरनाक तरीके से दौड़ाया जा रहा है, यह घटना फेमस होने की चाह में की गई, जो सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें 👉  15 सितंबर को नैनीताल जिले में रहेगा अवकाश, शैक्षणिक संस्थान व कार्यालय रहेंगे बंद

 

उक्त मामले का श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल ने तत्काल संज्ञान लेकर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त मामले में थानाध्यक्ष वनभूलपुरा श्री नीरज भाकुनी द्वारा वायरल वीडियो में तीनों वाहन चालकों का पता लगाकर खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने पर उक्त तीनों 1- आदिल पुत्र जमाल हुसैन निवासी लाइन NO-4, 2- सिकंदर पुत्र जमाल हुसैन निवासी उपरोक्त, 3- सामी निवासी चोरगलिया रोड के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एसएसपी प्रहलाद मीणा के कुशल नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस ने बहुमूल्य जेवरात चोरी करने वाले 02 शातिर चोरों को 12 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार

 

एसएसपी नैनीताल का स्पष्ट सन्देश है अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसे कृत्य न केवल स्वयं के लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा बन सकते हैं।
नैनीताल पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खेत की रखवाली कर रहे किसान को हाथी ने पटक पटककर मार डाला, गुस्साए ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा