उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइम

हल्द्वानी- यहाँ युवक को कार सवारों ने मारी गोली, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी न्यूज़- यहाँ नगर के भोटिया पड़ाव इलाके में देर रात कार सवार युवकों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के जांघ में लगी है। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों द्वारा घायल युवक को 108 की मदद से बेस अस्पताल पहुंचाया।

लेकिन युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया। युवक के पैर पर गोली फंसी रह गई। इसलिए उसे बाद में हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  (धामी कैबिनेट न्यूज़) विधायक निधि को बढ़ाकर किया 5 करोड़, केबिनेट में कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए है, जानने के लिए क्लिक करें।

इस गोलीकांड से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मल्ला गोरखपुर गंगा कॉलोनी गुलाटी चिकन वाली गली निवासी उमेश सिंह बिष्ट उम्र 23 वर्ष देर रात अपने भाई कमल बिष्ट को लेने तिकोनिया की ओर आ रहा था। इसी बीच रास्ते में कुछ कार में  सवार लोगों ने उमेश को पीछे से आवाज लगाई। जैसे ही उसने पीछे मुड़कर देखा तब एक युवक कार से नीचे उतरा और उसने गोली चला दी। जो गोली उमेश के जांघ में लगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा वाहन, एक की मौत, 16 यात्री गंभीर रूप से घायल

आसपास के लोगों ने जैसे ही गोली की आवाज सुनी वो तुरंत घर के बाहर आ गए। आसपास के लोगों ने घायल युवक को मौके पर बेस अस्पताल पहुंचाया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए, उसे एसटीएच रेफर किया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे बरेली हायर सेंटर रेफर कर दिया।  

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां 40 यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी, सभी यात्रियों को सकुशल निकाला बाहर

वही पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।