उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, दो दिन मुफ्त रोडवेज बस यात्रा का ऐलान

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि रक्षाबंधन पर महिलाओं को दो दिन तक रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। पहले सरकार की ओर से केवल एक दिन मुफ्त यात्रा देने का प्रस्ताव था, जिसे अब बढ़ाकर दो दिन कर दिया गया है।

 

 

सरकार के इस फैसले से रक्षाबंधन पर मायके और अपने परिजनों के घर जाने वाली महिलाओं को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। दो दिन तक मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने से महिलाएं आसानी से अपने गंतव्य तक आ-जा सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल का "ऑपरेशन रोमियो" अभियान, हुड़दंगियों और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों पर हो रही है लगातार कार्यवाही

 

 

पहले एक दिन मुफ्त यात्रा का था प्रस्ताव

रक्षाबंधन को लेकर सरकार ने पहले महिलाओं को एक दिन तक रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने की योजना बनाई थी। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे बढ़ाकर दो दिन कर दिया है। इससे रक्षाबंधन के दौरान महिलाओं को आने-जाने के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

 

 

इससे पहले रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दिल्ली, तेलंगाना और तमिलनाडु की तर्ज पर उत्तराखंड में भी महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू करने की मांग की थी। परिषद के सुझाव और शासन स्तर से मिले फीडबैक के बाद इस दिशा में तैयारियां तेज की गई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने एनएच में गड्ढे भरने के दिए निर्देश

 

 

रोज करीब 900 रोडवेज बसों का संचालन

उत्तराखंड में प्रतिदिन करीब 900 रोडवेज बसों का संचालन होता है। इनमें सफर करने वाले यात्रियों में लगभग 50 हजार महिलाएं और छात्राएं शामिल हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं को सरकार की इस मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ मिलने की संभावना है।

 

 

रोडवेज की आय बढ़ने की भी उम्मीद

उत्तराखंड रोडवेज लंबे समय से वित्तीय संकट और देनदारियों से जूझ रहा है। सरकार को उम्मीद है कि महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा से महिला यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। इसके साथ ही त्योहार के दौरान बसों का संचालन और यात्री आवागमन बढ़ने से रोडवेज की आय में भी सुधार हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून सड़क हादसे के 10 दिन बाद कंटेनर का ड्राइवर अरेस्ट, जानिए क्या बताई रात की कहानी, जिसमें गई थी 6 दोस्तों की जान

 

 

सरकार का मानना है कि रक्षाबंधन पर महिलाओं को दो दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा देने से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा और पर्व के दौरान महिलाओं की यात्रा आसान होगी।