उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ युवक की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल; पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक युवक की सरेआम बेल्ट से पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद अब आरोपितों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

 

 

जानकारी के अनुसार, ट्रांजिट कैंप निवासी अजय मौर्या का ट्रांजिट कैंप श्मशान घाट रोड वार्ड सात में कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो युवकों ने अजय पर बेल्ट से ताबड़तोड़ वार कर दिए। मारपीट के दौरान अजय के कपड़े भी फाड़ दिए गए। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर बड़ी मशक्कत के बाद अजय को बचाया।

यह भी पढ़ें 👉  हेडिंग: खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण, 140 वीर योद्धाओं-वीर नारियों का सम्मान

 

 

इधर, मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में युवक अजय को घसीटते हुए सड़क पर लाते और बेल्ट से बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भाजयुमो के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम का आयोजन

 

 

थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप मोहन पांडे ने बताया कि पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल आरोपित युवकों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में फर्जी टी-20 लीग के नाम पर लाखों की ठगी, पूर्व विधायक समेत कई लोग शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार