उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद बनभूलपुरा दंगे में पत्थरबाजी करने वाले युवक कैसे मांग रहे हैं जनता से माफी, वीडियो

हल्द्वानी न्यूज़- बनभूलपुरा में आठ फरवरी की शाम सरकारी जमीन (नजूल) पर बने मदरसा व नमाज स्थल को तोड़ने पहुंची प्रशासन व पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था। बवाल के दौरान आगजनी, पत्थरबाजी, फायरिंग व पेट्रोल बम से हमला कर थाना भी फूंक दिया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपियों को जब हिंसा के वीडियो दिखाए तो वह माफी मांगने लगे कि उने गलती हो गई अब नहीं करेंगे। पुलिस ने सीसीटीवी और उपद्रवियों के पास से मोबाइल फोन से बनाए गए वीडियो की मदद से सात उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से असहले बरामद हुए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ दंगा करने, डकैती करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, जान से मारने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अब तक कुल 37 उपद्रवियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकि है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का तात्कालिक रेड अलर्ट।

वही पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद बनभूलपुरा दंगे में पत्थरबाजी करने वाले युवक कैसे मांग रहे हैं जनता से माफी।

एसएसपी ने बताया कि उपद्रवियों के खिलाफ तीन मुकदमें दर्ज किए गए थे। इनमें से 19 नामजद और 5000 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) सर्किट हाउस काठगोदाम में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की बैठक हुई संम्पन, प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में लिए गए कई निर्णय

 

मंगलवार शाम पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की तलाश के लिए कई टीमें यूपी और दिल्ली भेजी गई है। उसकी संपत्ति का चिह्नीकरण जारी है। हथियार उपलब्ध कराने वाले, उपद्रवियों को उकसाने वाले लोगों को भी चिह्नित कर लिया गया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि कानून के हिसाब से काम किया जाएगा। डीआईजी योगेंद्र रावत ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  हॉरर किलिंग में नाबालिक लड़की की हत्या, छोटे भाई ने अपनी बहन की गला घोटकर करी थी हत्या, यह रही हत्या की वजह