उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- 125 किलो विस्फोटक के साथ तीन गिरफ्तार, देहरादून में मचा हड़कंप

देहरादून/त्यूणी- राजधानी देहरादून के त्यूणी क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो कार से 125 किलो डायनामाइट बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार सभी आरोपी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं।

 

 

चेकिंग के दौरान मिली भारी मात्रा में विस्फोटक
पुलिस ने जानकारी दी कि त्यूणी थाने की टीम द्वारा रूटीन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ऑल्टो कार को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से पांच पेटी डायनामाइट, दो डब्बे डेटोनेटर, लाल रंग की तार का एक रोल और एक बंडल आसमानी रंग की बत्ती बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अफसर बने मिसाल: अपर सचिव बंशीधर तिवारी साइकिल से पहुंचे दफ्तर, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

 

वाहन में सवार व्यक्तियों से जब इस विस्फोटक को ले जाने से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहां तूफान से टूटा चीड़ का पेड़ गिरा दो बाइक सवारों पर, हुआ दर्दनाक हादसा

 

 

गिरफ्तार आरोपितों के नाम और पते

1. रिंकू पुत्र पानू राम, ग्राम बलंग, थाना ठियोग, शिमला, हिमाचल प्रदेश (उम्र 37 वर्ष)

2. रोहित पुत्र बिशन सिंह, ग्राम रोणाहाट, थाना सिलाई, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश (उम्र 19 वर्ष)

3. सुनील पुत्र केवल राम, ग्राम सैडोली, थाना कोटखाई, शिमला, हिमाचल प्रदेश (उम्र 38 वर्ष)

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ति के दृष्टिगत् रविवार को भी खुले रहेंगे ये कार्यालय, आदेश जारी

 

कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ थाना त्यूणी में मुकदमा संख्या 19/2025, धारा 3/7 विस्फोटक अधिनियम 1884 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है और पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक कहाँ ले जाया जा रहा था और इसका उपयोग किस लिए किया जाना था।