उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, SDRF ने निकाला शव

उत्तरकाशी न्यूज– जिले के नौगांव विकासखंड के तुनालका गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बुधवार को घास काटने के लिए पहाड़ी पर गई एक महिला की अचानक मलबे और बोल्डर की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतका की पहचान 56 वर्षीय लज्जा देवी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरीश रावत के पोस्ट से गरमाई उत्तराखंड कांग्रेस की सियासत, उमेश कुमार ने खोला मोर्चा; 2016 से 2027 तक छिड़ी बहस

 

 

जानकारी के अनुसार, लज्जा देवी गांव के पास स्थित पहाड़ी क्षेत्र में घास लेने गई थीं। इसी दौरान ऊपर से अचानक मलबा और पत्थर गिरने लगे, जिससे वह अपना संतुलन खो बैठीं और गहरी खाई में जा गिरीं। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  काम की खबर- इस तारीख तक करा ले अपना पैन कार्ड आधार से लिंक, नही तो हो सकता है आपका पैन कार्ड निरस्त। आपका पैन आधार कार्ड से लिंक है या नहीं? तीन स्टेप्स में ऐसे लगाएं पता।

 

 

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। टीम ने खाई में उतरकर महिला के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, मैक्स और ट्रक की टक्कर से दो की मौत, 8 घायल।

 

 

इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों की मांग की है, ताकि इस तरह की दुखद घटनाएं दोबारा न हो।