उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ अधिकारियों के सामने लकड़ी तस्कर की पत्नी गिड़गिड़ाते हुए बोली, साहब पति का इलाज करवा दो, मैं वचन देती हूं कि इन्हें कभी जंगल नहीं जाने दूंगी

हल्द्वानी में वन विभाग की टीम ने लकड़ी तस्कर लखविंदर को बृहस्पतिवार (आज) को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद उसे इलाज के लिए ऋषिकेश एम्स ले जाया जाएगा। बुधवार को लखविंदर की पत्नी वन विभाग के अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाते हुए बोली, साहब पति का इलाज करवा दो, मैं वचन देती हूं कि इन्हें कभी जंगल नहीं जाने दूंगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- भगत सिंह कोश्यारी की उत्तराखंड में एंट्री, देखिए तस्वीरें

 

लकड़ी तस्कर लखविंदर का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पैर में छर्रे लगने से गंभीर स्थिति होने पर सुशीला तिवारी अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे ऋषिकेश एम्स ले जाने के लिए कहा है। वहां उसके पैर का ऑपरेशन किया जाएगा। वन विभाग की टीम कारणों के चलते लखविंदर को बुधवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं कर पाई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में दो पड़ोसी परिवारों में खूनी झड़प, लाठी-डंडों से हमला; 12 लोग घायल, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

 

वही वन विभाग की टीम जब लखविंदर के पास पहुंची तो उसकी पत्नी अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाते बोली, साहब इनका इलाज करा दो। नहीं तो मेरे पति अपाहिज हो जाएंगे। मैं वचन देती हूं कि ये अब कभी जंगल नहीं जाएंगे। न मैं इन्हें जंगल जाने दूंगी।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) देहरादून में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: खंड शिक्षा अधिकारी और स्कूल संचालिका 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

 

उधर वन विभाग के क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार को लखविंदर को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।