उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- बीकॉम छात्र की मौत मामले में अज्ञात डंपर चालक पर मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी न्यूज़– चार दिन पहले वनभूलपुरा थानाक्षेत्र में डंपर की चपेट में आने हुई बीकॉम के छात्र की मौत मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक के पिता प्रेम चंद्र जोशी ने वनभूलपुरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 फरवरी को उनका बेटा करन जोशी अपने दोस्त के साथ बुलेट पर हल्दूचौड़ से किसी काम से हल्द्वानी आया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुक्तेश्वर पुलिस ने 01 किलो 643 ग्राम चरस के साथ 03 युवकों को किया गिरफ्तार

वापसी के दौरान आंवला गेट चौकी के पास दोनों दोस्त सड़क के बीचों-बीच खड़े डंपर से जा टकराए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एसटीएच में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार को उपचार के दौरान करन की मौत हो गई थी। अब मृतक के पिता ने डंपर चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बाइक सवार बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला, सिर के उड़े चीथड़े

वही एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि मामले में अज्ञात डंपर चालक पर लापरवाही बरतने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  एवरग्रीन स्कूल पर गंभीर आरोप: बस चालक से मजदूरी कराई, विरोध पर नौकरी से हटाया — मामला पहुँचा सीएम हेल्पलाइन, जांच रिपोर्ट CEO को भेजी