उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग मोतीनगर के पास ट्रक और ऑटो में हुई जोरदार भिड़ंत, 7 घायल

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत हल्द्वानी लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग मोती नगर के पास ट्रक और ऑटो में जोरदार भिड़ंत हुई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो चालक ऑटो में काफी देर तक फंसा रहा। वही घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जहां लोगों ने सभी घायलों को 108 सेवा की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा है जहां सभी का इलाज चल रहा है। घायलों में तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गंगोत्री धाम की यात्रा पर आये दो तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से हुई मौत।

 

 

बताया जा रहा है कि हल्द्वानी लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग मोतीनगर चौराहे पर दूध का कैंटर वाहन और ऑटो में जोरदार भिड़ंत हो गई टक्कर इतना जोरदार था कि कैंटर ट्रक सड़क से नीचे जा पहुंचा। इस दौरान ऑटो सड़क पर ही पलट गया हादसे में ऑटो में बैठे सभी सात लोग घायल हो गए। घटना में ऑटो चालक ऑटो में काफी देर तक फंसा रहा इसके बाद लोगों ने काफी मशकत के बाद चालक को ऑटो से निकला। सभी घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है जिसमें एक बालक सहित तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां आर्थिक तंगी से तंग आकर नशे के कारोबार में उतरी महिला, 7 साल तक करती रही शराब तस्करी, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

 

 

बताया जा रहा की ऑटो चालक लाल कुआं से सवारियां लेकर हल्द्वानी को जा रहा था जबकि दूध का कैंटर हल्द्वानी से लाल कुआं की ओर आ रहा था जहां हादसा हुआ है बताया जा रहा है कि सभी घायल हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां हुआ दर्दनाक हादसा: बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत