उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- LPG गैस अपडेट: शुक्रवार को शहर के इन क्षेत्रों में होगी सप्लाई

नैनीताल जिले में LPG गैस की सप्लाई या अन्य समस्याओं से जूझ रहे उपभोक्ताओं के लिए प्रशासन ने राहत भरी पहल की है। अब गैस से जुड़ी किसी भी परेशानी के समाधान के लिए जिले में हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से उपभोक्ता सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(अजब) यहाँ हुई गजब की मैराथन, छात्र दौड़े इनाम के लिए कोतवाली, छात्र व उनके परिजनों ने आयोजनकर्ता का विरोध कर जमकर काटा हंगामा।

 

जिला प्रशासन के अनुसार, LPG गैस से संबंधित शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा, 05942-231179 और 05942-231178 नंबरों पर भी उपभोक्ता अपनी समस्या बता सकते हैं।

 

वहीं, व्हाट्सएप के जरिए शिकायत दर्ज कराने के लिए 8272080884 नंबर जारी किया गया है। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस नंबर पर कॉल न करें, केवल मैसेज के माध्यम से ही अपनी शिकायत भेजें।
शिकायत करते समय उपभोक्ताओं को कुछ जरूरी जानकारी देना अनिवार्य होगा, जिसमें कंज्यूमर का नाम, कंज्यूमर नंबर, पूरा पता, DAC कोड और अपना मोबाइल नंबर शामिल है। इन सभी जानकारियों के साथ भेजी गई शिकायतों पर ही तेजी से कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ घोड़े पर सवार था दूल्हा, तभी सामने से आया मौसी का बेटा ओर मार दी गोली, पढ़े खबर

 

प्रशासन का कहना है कि इन हेल्पलाइन नंबरों के जरिए गैस से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- आयोग ने अक्तूबर माह में होने वाली अपर निजी सचिव की परीक्षा टाली