उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 2 की मौत, 1 घायल

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी में मंगलवार रात लगभग 02.40 बजे चौकी मण्डी में एक ट्रक चालक ने सूचना दी कि बरेली रोड तीनपानी मण्डी हल्द्वानी के पास एक स्वीफ्ट कार जिसका नम्बर UK02A-9035 का किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई है, जिसमें कुछ व्यक्ति फसे है। उक्त सूचना पर रात्रिधिकारी व पीसी-1 व चौकी मण्डी पुलिस कर्मी मौके पर पहुचे तो कार में तीन व्यक्ति फसे थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- गलत प्रमाण पत्र बनाने वालों पर सरकार सख्त — CM धामी ने दिए तीन साल के सभी स्थायी निवास प्रमाण पत्रों की जांच के निर्देश

 

मौके पर फायर कर्मियों को बुलाकर कटर के माध्यम से वाहन को काटकर तीन व्यक्ति संजीव कुमार चौबे पुत्र पूरन चन्द्र निवासी छती उडेरा बागेश्वर, गौरव जोशी पुत्र भुवन चन्द्र जोशी निवासी विलौना बागेश्वर, हिमांशु कुमार पुत्र कुन्दन प्रसाद निवासी विलौनासेरा बागेश्वर को वाहर निकालकर रात्रिधिकारी व पीसी कर्मियों ने 108 की मदद से सुशीला तिवारी हास्पिटल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- आज से 3 नवंबर तक हल्द्वानी शहर में नहीं आ सकेंगे भारी वाहन, देख लें नया रूट प्लान

 

 

जिसमें से चिकित्सकों ने संजीव कुमार चौबे पुत्र पूरन चन्द्र निवासी छती उडेरा बागेश्वर, गौरव जोशी पुत्र भुवन चन्द्र जोशी निवासी विलौना बागेश्वर को मृत घोषित किया गया। वहीं हिमांशु कुमार पुत्र कुन्दन प्रसाद निवासी विलौना सेरा बागेश्वर घायल अवस्था में है, जिसका सुशीला तिवारी हास्पिटल में उपचार चल रहा है। जिसकी सूचना उनके उनके परिजनों को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम दर्शन के बाद घर नहीं लौटा यूपी का विनीत, संदिग्ध हालात में लापता