उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- (दुःखद) शहर में आवारा जानवरों का आतंक लगातार जारी, अब यहाँ आवारा सांड से टकराकर कार सवार युवक की हुई मौत

हल्द्वानी न्यूज़ – हल्द्वानी में आवारा जानवरो का आतंक लगातार जारी है इस बार गौलापार में रात तेज रफ्तार कार आवारा जानवर से टकराकर कार सड़क किनारे नहर में जा गिरी।

 

वही चालक कार के नीचे दब गया। गंभीर हालात में उसे हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौलापार स्थित कुंवरपुर के रहने वाले अभिषेक नेगी उम्र 28 वर्ष पुत्र स्व.सुरेंद्र नेगी बुधवार रात करीब एक बजे काठगोदाम की ओर से कार से घर लौट रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ कुत्ते को पीटने का विरोध करना व्यापारी को पड़ा भारी, लोगों ने डंडों से पीटा, अब उठी कार्यवाही की मांग

 

 

खेड़ा देवला के पास जानवर से टकराकर कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे नहर में जा गिरी। हादसे में कार चालक अपनी ही कार के नीचे दबकर बुरी तरह घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में पूरी तरह से सक्रिय हुआ मानसून, इन दो जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

 

वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे निकालकर रात में डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीपड़ाव- यहाँ रेस्टोरेंट की आड़ में हो रही थी शराब की तस्करी, 10 पेटी अवैध शराब के साथ दुकानदार गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर।