उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कपूर डब्बू आये एक्शन मूड में, अब यहां मारा छापा,

हल्द्वानी न्यूज़- उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ अनिल डब्बू पूरी तरह एक्शन मूड में आ गए है और वह मंडी की आय बढ़ाने की दिशा में तेजी से कम कर रहे हैं। उनके द्वारा 2 दिन पूर्व अधिकारियों को वार्निंग दी थी की मंडी में राजस्व चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी क्रम में उन्होंने आज सुबह मंडी में छापा मारकर दो ट्रैकों को पकड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- NDRF की टीम द्वारा सीपीपी लालकुआँ के प्रांगण में औद्योगिक एवं रासायनिक आपदा प्रबंधन राहत एवं बचाव कार्य के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

वही दोनों ट्रक बीना मंडी शुल्क दिए मंडी परिसर में प्रवेश कर रहे थे। जिसमे अध्यक्ष जी ने दोनों ट्रकों पर मंडी शुल्क के अलावा चार गुना जुर्माना वसूल करने का आदेश दिया और भविष्य के लिए चेतावनी दी की अगली बार अगर पकड़े गए तो ट्रक माल समेत जब्त कर लिए जायेंगे और टैक्स चोरो को जेल भेजा जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट के 165 मामलों का निस्तारण, 90 पर जिला बदर की कार्रवाई

वही डॉक्टर डब्बू ने कहा की टेक्स चोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी मंडी सचिव और एमडी को निर्देशित किया की हर हालत में मंडी के आय को दुगना कर किसानो के हित मे काम किया जाये। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी लगातार यह प्रयास कर रहे हैं, की किसानो की आय दुगनी कर किसानो के हित मे काम किये जाये और किसानो को उनकी उपज़ का सही मूल्य मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  टांडा जंगल में मिली युवक की लाश की शिनाख्त, दिल्ली में करता था नौकरी – पुलिस ने तेज की जांच