उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी – यहाँ आवारा जानवरों से परेशान गौलापार के किसान ने उठाई आवाज, बोले क्या शहरों से ही उठाओगे जानवर?

हल्द्वानी न्यूज़ – यहाँ हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र के किसानों ने आज उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी में पहुंचकर अपने क्षेत्र में आवारा जानवरों द्वारा किए जा रहे नुकसान को लेकर आवाज उठाई।

किसानों का कहना है कि प्रशासन शहरों से जानवरों को उठाकर ग्रामीण इलाकों में छोड़ रहा है। क्योंकि पिछले एक महीने से ग्रामीण इलाकों में अचानक जानवरों की संख्या में इजाफा हुआ है। हालात ऐसे हो गए हैं की फसल तो चौपट होती ही है। उल्टा अब ग्रामीणों को उनकी जान का भय भी सताने लगा है क्योंकि आए दिन जानवरों के चलते दुर्घटनाएं और जानवरों द्वारा हमले के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड- दंगाइयों पर होगी इतनी सख्त कार्यवाही कि, यह कार्यवाही भविष्य के लिए बन जाएगी मिसाल:- सीएम धामी

ऐसे में गौलापार चोरगलिया से दानीबंगर और काठगोदाम तक आवारा जानवरों का भारी आतंक है। जिससे निजात दिलाने की मांग को लेकर वह उपजिलाअधिकारी के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस ज‍िले में एक लाख लोगों पर मंडराया राशन का संकट, न‍िरस्‍त हो सकते हैं राशन कार्ड