उत्तराखण्डगढ़वाल,

हरिद्वार- यहाँ पति ने की अपनी पत्नी की हत्या, पति हुआ मौके से फरार।

हरिद्वार न्यूज़- हरिद्वार जिले के ज्वालापुर में एक कार चालक अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, ज्वालापुर आर्यनगर क्षेत्र की राजीवनगर बस्ती निवासी नीटू पेशे से कार चालक है। वह 18 साल पहले नेपाल मूल की गीता से शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा ऋषभ 17 साल, जबकि बेटी गौरी 11 साल और छोटा बेटा वैभव सात साल का है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- उत्तराखंड में अब उप रजिस्ट्रार नहीं करेंगे विवाह व तलाक के पंजीकरण, समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद लागू होगी नई व्यवस्था

जानकारी के अनुसार नीटू ने मामूली कहासुनी के बाद किसी भारी चीज़ से अपनी पत्नी गीता के सिर पर हमला करते हुए हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और से जानकारी जुटाई। वही पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच आये दिन झगड़ा होता रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में कांग्रेसियों ने निकाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

वही ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मृतका के देवर अंकित सैनी की ओर से उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने देहरादून सहित इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट किया जारी