अंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डस्वास्थ्य

हेल्थ- अगर शरीर में दिखे ये लक्षण तो समझ जाएं आंतों में खाना पच नहीं सड़ रहा है, समय रहते नहीं दिया ध्यान तो बीमारियों का घर बन जाएगी बॉडी

अच्छी सेहत के लिए पाचन का सही रहना बेहद जरूरी है। आपने अक्सर बड़े-बुजुर्गों को ऐसा कहते हुए सुना होगा। बता दें कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी बुजुर्गों की इस बात पर सहमति जताते हैं। दरअसल, दिनभर में आप जो कुछ भी खाते-पीते हैं, आपका पाचन तंत्र उसे ठीक ढंग से पचाकर शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में तोड़ने का काम करता है और इन्ही पोषक तत्वों से हमारी बॉडी को एनर्जी मिलती है। पाचन तंत्र में एक महत्वपूर्ण अंग है कोलन, जिसे बड़ी आंत भी कहा जाता है।

बड़ी आंत ही खाने के पचने के बाद खराब पदार्थ को बॉडी से बाहर निकालने का काम करती है। हालांकि, कई बार ज्यादा ऑयली या अनहेल्दी खाना खाने पर पीड़ित को अपच की स्थिति का सामना करना पड़ता है। आसान भाषा में कहें, तो अनहेल्दी फूड के सेवन से कई बार खाना पचने की बजाय आंतों में ही सड़ने लगता है। वहीं, अगर समय रहते इस स्थिति पर ध्यान न दिया जाए तो कई गंभीर बीमारियां व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। इसी कड़ी में यहां हम आपको भोजन के ठीक ढंग से न पचने पर शरीर में नजर आने वाले कुछ आम लक्षणों के बारे में बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में AI मिशन...सीएम धामी ने की सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की घोषणा

अगर लंबे समय तक बिना खाए रहने के बाद भी आपको भूख का एहसास नहीं हो रहा है या पसंदीदा चीजें सामने होने पर भी आपका खाने का मन न हो, तो ये पाचन तंत्र में गड़बड़ी का एक अहम संकेत हो सकता है। इसके अलावा आंतों में कीड़े होने पर भी व्यक्ति को भूख का एसहास कम होने लगता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) यहाँ मौके पर पहुंच कर कमिश्नर दीपक रावत ने लगाई अधिकारियों को जमकर फटकार, जानें पूरा मामला

जीभ पर सफेद परत

अगर आपकी जीभ पर सफेद रंग की मोटी परत जम रही है, तो ये भी पाचन तंत्र में खराबी होने की ओर इशारा हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पाचन तंत्र में गड़बड़ी होने पर जीभ पर बैक्टीरिया, कैंडिडा और यीस्ट इंफेक्शन जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। वहीं, इन लक्षणों की समय रहते पहचान कर पाचन में होने वाली गड़बड़ी को सही करना बेहद जरूरी है।

पेट में अफारा

अगर आपको हर समय पेट फूलने, पेट में दर्द, सूजन या थोड़ी मात्रा में कुछ खाने पर भी उल्टी मतली जैसा महसूस होता है, साथ ही मल त्यागने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो ये बड़ा संकेत है कि आपका खाना पचने की बजाय आंतों में सड़ रहा है। इस स्थिति में भी समय रहते जांच करा लेना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  जीजीआईसी दौलिया की छात्राओं ने सीखे माइंड व मेमोरी के अद्भुत रहस्य

गैस छोड़ते हुए दर्द महसूस करना

अगर गैस पास करते हुए आपको दर्द या डकार लेने पर सीने में हल्की चुभन जैसा महसूस हो रहा है, तो ये भी खराब पाचन के चलते हो सकता है। इस स्थिति को भी नजरअंदाज न करें।

चेहरे पर मुंहासे

इन सब के अलावा खराब पाचन के लक्षण आपके चेहरे पर भी नजर आने लगते हैं। पाचन तंत्र में गड़बड़ी होने पर चेहरे पर कील-मुंहासों, एक्जिमा, सोरायसिस जैसी परेशानी भी अधिक बढ़ जाती है। साथ ही स्किन अधिक ड्राई और बेजान भी नजर आने लगती है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।