उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

देहरादून-(बड़ी खबर) मौसम विभाग ने प्रदेश में 19 अगस्त तक का अलर्ट जारी किया है।

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान के तहत येलो अलर्ट जारी किया है इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा के अलावा कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना मौसम विभाग ने आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  बहुचर्चित स्टिंग मामले में खानपुर निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को सीबीआई का नोटिस, पढ़ें पूरा मामला।

मौसम विभाग ने 19 अगस्त तक जारी मौसम पूर्वानुमान के तहत लोगों को संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की भी बात की है मौसम विभाग का कहना है कि कहीं-कहीं भारी वर्षा और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने के चलते नदी नाले उफान पर आ सकते हैं तथा आकाशीय बिजली गिरने से जनहानि भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की आपत्तियों पर सुनवाई नहीं होने का आरोप, वन अधिकार संगठन ने शासन-प्रशासन पर उठाए सवाल

ऐसी स्थिति में लोगों को बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन होने से राजमार्ग बाधित भी हो सकते हैं इसलिए राज्य सरकार द्वारा बताए गए दिशा निर्देशों का पालन करने की भी बात मौसम विभाग ने कही है। हालांकि राज्य में अब बरसात में कुछ कमी का दौर देखा गया है लेकिन फिर भी मौसम विभाग किसी भी तरह से कोताही बरतने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज इन राशि वालों को लाभ व भाग्य का साथ मिलेगा, पढ़े आज का राशिफल