उत्तराखण्डकुमाऊं,

यहाँ शादी के बाद मायके लौटी दुल्हन ने की आत्महत्या, मातम में बदली खुशियां।

सोमेश्वर न्यूज़- यहाँ शादी के मात्र दस दिन बाद सात जन्मों का सफर खत्म हो गया। खबर अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील से आ रही है। जहां एक नवविवाहिता ने फंदे में झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आनन-फानन में परिजन उसे सोमेश्वर स्थित सरकारी अस्पताल ले गये। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद सोमेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार विगत 10 मई को सोमेश्वर के रानीखेत रोड नाग गांव निवासी मनीषा उम्र 23 वर्ष पुत्री लाल सिंह बोरा का विवाह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के नंदन सिंह के साथ हुआ था। जो मूलरूप से बागेश्वर जिले के दानपुर के निवासी है। शादी के लिए मनीषा का पूरा परिवार मुरादाबाद गया। जहां विवाह के सभी कार्यक्रम संपन्न हुए। शादी के बाद पहली बाद नवविवाहित जोड़ा सोमेश्वर स्थित नाग गांव मनीषा के मायके आया। बेटी और जवाई को देखकर परिजन खुश थे। पर किसे पता था कि इन खुशियों में ग्रहण लगना है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ 24 घंटे में बदल गया आदेश, उपनल के माध्यम से तैनात कर्मियो को लगा झटका, देखिए आदेश।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को मनीषा और नंदन दोनों दूनागिरी गए थे। फिर शुक्रवार की सुबह वह बैजनाथ मंदिर दर्शन को गए थे। वहीं से लौटकर वह कौसानी भी घूमे। शुक्रवार की शाम मनीषा ने सब्जी बनाई। इसके बाद छोटी बहन को आटा गूंदने को बोला।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में छः माह के अंदर होंगे नगर निकायो के चुनाव, हाईकोर्ट में पेश हुए शहरी विकास सचिव ने दी जानकारी

बताया जा रहा है कि रात करीब 9.30 बजे मनीषा की मां कमरे में आयी तो उसने बेटी को फंदे में लटके देखा। मनीषा को इस हाल में देख हल्ला मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे सोमेश्वर स्थित उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना सोमेश्वर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी का कहना है कि नवविवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारण अज्ञात है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस जिले की बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं...टैक्सी में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, एंबुलेंस में थम गई नवजात की सांसें, पढ़े पूरी खबर...

घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।