उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

यहाँ फिर गरजा बुलडोजर, लोगों की थम गई सांसे, सारा अतिक्रमण कर दिया जमीदोज

रुद्रपुर न्यूज़- जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण की तरफ से शहर में विकसित की जा रही अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। शुक्रवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिषेक रुहेला के निर्देश पर टीम ने जयनगर में चार एकड के क्षेफल में फैली अवैध कालोनी को ध्वस्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रेलवे स्टेशन के पास दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत; FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

 

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को निर्देश के बाद जयनगर नंबर दो रुद्रपुर में हरदीप सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह, गुरपेज सिंह व गुरदीप कौर की तरफ से अवैध रूप से नियमों को ताक में रखकर कालोनी विकसित की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- 8 फरवरी से फरार एक वांटेड सहित चार उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसएसपी मीणा ने की प्रेसवार्ता, दी अहम जानकारी

 

शिकायत मिलने के बाद टीम ने मौके पर जाकर चार एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही कालोनी को ध्वस्त कर दिया। वही मौके पर भारी पुलिस बल के चलते किसी भी तरह का विरोध नहीं हुआ। प्राधिकरण उपाध्यक्ष की तरफ से अपील की गई कि कोई भी कोलाेनाइजर मानत्रित्र आदि पास कराए जाने व नियमों के तहत ही कालोनी विकसित करेगा। यदि नियमों का पालन न किया गया, तो ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- ढेला मार्ग जाम करने पर पांच नामजद और 50 अज्ञात पर मुकदमा