उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,क्राइम

यहाँ अज्ञात युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका, मिले चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी।

रुद्रपुर न्यूज़-  जोधपुर के पंतनगर क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। इसका पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आननफानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। साथ ही मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की छाती पर चोट के निशान हैं। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू करते हुए मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी SST टीम को मिली बड़ी कामयाबी, चैकिंग के दौरान कार से पकड़े 1 लाख 37 हजार

शनिवार रात पंतनगर स्थित सिडकुल की शमशेरा फैक्ट्री के पास गन्ने के खेत में एक 35 साल के युवक की लाश लोगों को दिखी। यह देख मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। इस पर किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी, सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने एकत्र लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खाई में मिला 24 मई से लापता बुजुर्ग का शव, पढ़े पूरी खबर।

पहचान न होने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थानाध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया की लाश दो दिन पुरानी है। उसके छाती पर चोट के निशान हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उसकी छाती पर वार कर हत्या की गई है। बाद में लाश छिपाने के मकसद से गन्ने के खेत में फेंक दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गजब का गौ तस्कर, सेंट्रो कार में गाय को एडजस्ट कर गाय की कर रहा था तस्करी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

थानाध्यक्ष ने बताया की मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आसपास के थाना पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।