उत्तराखण्डकुमाऊं,

यहां पशुओं के लिए चारा काटने के दौरान मशीन में आए करंट की चपेट में आकर महिला की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

लालकुआं न्यूज़- यहाँ बरसात के बीच पशुओं के लिए चारा काटने के दौरान मशीन में आए करंट की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। वही पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता-(ब्रेकिंग न्यूज़) यहाँ ड्यूटी से लौट रहे ग्रामीण पर जंगली हाथी ने किया हमला, ग्रामीण हुआ गंभीर रूप से घायल, क्षेत्र में दहशत का माहौल।

 

जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर चौम्वाल मोटाहल्दू निवासी कौशल्या उम्र 44 वर्ष पत्नी खीम गिरी गोस्वामी बृहस्पतिवार सुबह घर पर लगी चारा काटने वाली मशीन से चारा काट रही थीं। इस दौरान मशीन में करंट दौड़ गया। कौशल्या नंगे पैर थीं जिससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राजमार्ग संख्या 109 के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

 

वही परिजनों द्वारा आननफानन उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की तीन बेटियां और एक बेटा है। खीम गिरी गोरापड़ाव स्थित एक फ्लोर मिल में नौकरी करते हैं। वही कौशल्या की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- लालकुआं रेलवे स्टेशन का ऐसे होगा कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगे यह सुख सुविधाएं, पढ़े पूरी खबर।