उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

यहाँ दो युवकों की नदी में डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

नैनीताल न्यूज़- नैनीताल जनपद के भीमताल में स्थित चाफी गाँव की कलसा नदी में डूबने से दो युवकों की संदिग्ध मौत हो गई है। सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शव को अपने कब्जे में ले लिया।


नैनीताल जिले में भीमताल के चाफी गांव में कलसा नदी बहती है। इस नदी में आज स्थानीय लोगों को दो युवकों के शव मिले। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। मृतकों में भीमताल के सौन गांव निवासी 16 वर्षीय अभिषेक ब्रजवासी और 21 वर्षीय करन सिंह बिष्ट शुक्रवार से ही लापता थे। दोनों को वहां के कुछ लोगों ने स्कूटी में जाते देखा था। बताया जा रहा है कि दोनों युवक कलसा नदी के किनारे बेशुद्ध पड़े हुए मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से दोनों को भीमताल सी.एच.सी.सेंटर पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (दुःखद) यहां हुआ दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, सात लोगो की मौत की सूचना, सीएम ने जताया दुख।

चिकित्सकों ने प्राथमिक चैकअप के दौरान ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन दोनों लाडलों के शुक्रवार देर रात तक नहीं पहुंचने के बाद से ही तलाश रहे थे। आज दोनों के शव मिलने के बाद परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस दोनों का पंचनामा भर पोस्ट मॉर्टम के लिए नैनीताल भेजने की तैयारी कर रही है। दोनों की स्कूटी और मोबाइल की जानकारी खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी है।