उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्दूचौड़ के हिमांशु उप्रेती बने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के लॉ ऑफिसर

लालकुआं न्यूज- क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बनते हुए हल्दूचौड़ निवासी हिमांशु उप्रेती का चयन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में लॉ ऑफिसर के पद पर हुआ है। वर्तमान में वे उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल में मुख्य न्यायाधीश के लॉ रिसर्चर के रूप में कार्यरत हैं।

 

हिमांशु उप्रेती के पिता पंडित त्रिभुवन उप्रेती तथा माता कमला उप्रेती हैं, जो एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्दूचौड़ में हिंदी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। उनका निवास नया बाजार, हल्दूचौड़ है। शैक्षणिक उपलब्धियों की बात करें तो हिमांशु उप्रेती ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से वर्ष 2023 में एलएलबी (ऑनर्स) की परीक्षा टॉपर रहते हुए गोल्ड मेडल के साथ उत्तीर्ण की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- डीएम के निर्देश पर अब प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सर्वे किया शुरू, नक्शे से लेकर पार्किंग तक होगा सर्वे, कार्यवाही भी तय

 

 

इसके अतिरिक्त उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी (भौतिकी) में भी टॉप किया है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान उन्हें दो अलग-अलग क्षेत्रों में कुल सात गोल्ड मेडल प्राप्त हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जल्द होगी 2000 अग्निवीरों की भर्ती, 4500 कर चुके भारतीय सेना ज्वाइन,हर जिले में लगेंगे कैंप

 

 

प्रतिदिन 10 से 12 घंटे की नियमित पढ़ाई और कड़ी मेहनत को अपनी सफलता का आधार मानने वाले हिमांशु उप्रेती ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और ईश्वर के आशीर्वाद को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परिजनों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।