उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- निकाय चुनाव से पहले मेयर और अध्यक्ष पद के आरक्षण पर आपत्तियों का अंबार, ये जिला आपत्तियों में सबसे आगे

देहरादून न्यूज़– राज्य के निकाय चुनाव से पहले नगर पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के आरक्षण पर इस बार आपत्तियों का अंबार लग गया है। शहरी विकास निदेशालय के पास करीब 1000 आपत्तियां आ चुकी हैं। विभाग ने इनका निस्तारण शुरू कर दिया है। शनिवार को आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी दिन है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व गांव की कार्यवाही सही दिशा में, जल्द बनेगा लालकुआं में बाईपास -डॉ मोहन बिष्ट

 

शहरी विकास विभाग ने 14 दिसंबर को सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों के मेयर-अध्यक्ष पदों के आरक्षण की अनन्तिम अधिसूचना जारी की थी। इस पर आपत्तियां ली जा रही हैं। आपत्तियां देखकर शहरी विकास विभाग के अफसर भी हैरान-परेशान हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में बिंदुखत्ता निवासी ड्राइवर का शव मिला

 

हरिद्वार जिला सबसे आगे

आपत्तियों के हिसाब से देखें तो हरिद्वार जिला सबसे आगे है। यहां 14 नगर निकाय हैं, जिनमें दो नगर निगम भी शामिल हैं। इस जिले की ढंडेरा नगर पंचायत से रिकॉर्ड आपत्तियां आईं हैं। पूरे जिले से भी सर्वाधिक करीब 300 आपत्तियां आ चुकी हैं। कई जिले और निकाय ऐसे भी हैं, जिनमें आपत्तियां काफी कम हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्टेशन के विकास कार्यों का जीएम ने लिया जायजा, चेयरमैन लोटनी ने उठाईं जनसुविधाओं की मांगें