उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड (दुखद खबर) यहाँ गहरी खाई में गिरी कार, कार में सवार दो लोगों की मौके पर हुई मौत।

टिहरी न्यूज़- उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब खबर उत्तराखंड के टिहरी जिले से सामने आ रही है। टिहरी में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गजा-खाड़ी मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार चार सौ से पांच सौ मीटर नीचे खाई में गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 9 भर्तियों का शेड्यूल किया जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार गजा तहसील के अंतर्गत गजा-खाड़ीमोटर मार्ग पर गजा से दो किमी खाड़ी की ओर कार सड़क से नीचे खाई में जा गिर गई। कार में एक महिला और एक पुरुष सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही चंबा से 108 एंबुलेंस और पुलिस फोर्स मौके के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गहरी खाई से निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौके ही मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; नदी-नालों से दूर रहने की अपील