उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- हरिद्वार जेल में चल रही थी रामलीला, ‘वानर’ बन गए 2 खूंखार कैदी, फिर जो हुआ, कंपा गई पुलिस

हरिद्वार न्यूज़- उत्तराखंड के हरिद्वार में जेल में रामलीला चल रही थी। कैदी ही राम, लक्षमण और रावण समेत वानरों का रोल निभा रहे थे। सभी कैदी और जेल की सुरक्षा में तैनात गार्डस् भी इस कार्यक्रम का लुत्फ उठा रहे थे।

इसी बीच जेल परिसर में निर्माण कार्य भी चल रहा था। तभी दो कैदियों ने कुछ ऐसा कर दिया कि पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। निर्माण कार्य की आड़ में दोनों कैदी जेल की दीवार पर सीढ़ी लगाकर फरार हो गए. अब उनकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमगिरी जी विश्वविद्यालय में उन्नत कृषि एवं राष्ट्रीय विकास कार्यक्रम को सम्बोधित करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

 

कैदियों के भागने की घटना बीती रात यानी शुक्रवार रात की बतायी जा रही है। इस दौरान जेल परिसर में रामलीला मंचन के किया जा रहा था। हरिद्वार जेल से दो खूंखार कैदी फरार हो गए। मंचन के दौरान इधर माता सीता की खोज हो रही थी, उधर दो कैदी दीवार फांद कर भाग निकले। सभी लोग रामलीला मंचन के दृश्यों में सराबोर थे और किसी को भी घटना का पता नहीं लग सका। इसके बाद गिनती के दौरान जैसे ही दोनों नहीं मिले, तो तलाशी ली गई। निर्माण कार्य के पास दोनों दीवार पर सीढ़ी लगाकर फरार हो गये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस जिले में आज गरजेगा बुलडोजर, कुल 524 अतिक्रमण किए गए चिह्नित

 

जेल से फरार हुए आरोपियों की पहचान रुड़की के रहने वाले पंकज और यूपी के गोंडा के रहने वाला राजकुमार के रूप में की गई है। ये दोनों सीढ़ी लगाकर दीवार लांघ गए। फरार हुए दोनों कैदी जघन्य अपराधों के दोषी हैं। घटना के बाद हड़कंप मच गया। आरोपियों की तलाश जारी है।

 

वही जेल अधिकारियों का कहना है कि जेल स्टाफ के लापरवाही बरतने के कारण यह घटना घटी है। मामले में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, पट्रोल टैंकर खाई में गिरा, हादसे में चालक की मौत, एक घायल।

 

गौरतलब है कि, भागे हुए कैदियों में से आरोपी पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। तो वहीं, राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन कैदी है। कैदियों की फरारी के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। उधर पुलिस अधिकारियों का कहना कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।