उत्तराखण्डकुमाऊं,

यहाँ बिन्दुखत्ता क्षेत्र में लगी भीषण आग, लाखो का सामना जलकर हुआ राख, कई मवेशी भी जले

लालकुआं न्यूज़- यहाँ देर रात बिंदुखत्ता क्षेत्र के गांधीनगर में एक आवासीय भवन में बिजली के शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। जो गौशाला तक पहुंच गई। इस भीषण अग्निकांड में चार पशु जल गए हैं, जिसमें दो की मौत हो गई है और दो पशु 90 फीसदी तक जल गए हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिन्दुखत्ता के गांधीनगर निवासी मदन सिंह कार्की के परिजनों ने बताया कि करीब साढ़े दस बजे करीब बिजली के मीटर में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। तो परिजन घर से बाहर निकल गए। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि वह भवन से सटे गौशाला में पहुंच गईं, जिसमे चार पशु थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ छात्र संघ के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री के सामने आपस में भिड़ गए छात्र, पुलिस के छूटे पसीने

 

वही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे गांव में हल्ला मच गया लोग, वही आस पड़ोस से रहने वाले लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया पर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बेकाबू हो गई। लोगों ने सेंचुरी पेपर मिल को फोन किया तब दो फायर ब्रिगेड वाहनों से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सब कुछ खाक हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पीएम मोदी ने मंच से बजाया हुड़का, दी 2047 की गारंटी, पढ़े प्रधानमंत्री के संबोधन की ये 10 बड़ी बातें.....

 

वही इस आग से चार पशु नब्बे फीसदी जल गए हैं, जिसमें से दो की मौत हो गई है और दो पशु जीवन मौत से संघर्ष कर रहे हैं। मदन सिंह कार्की के परिजनों के आंसू रोके नहीं रुक रहे हैं। लोगों के अनुसार करीब दो लाख से अधिक का नुकसान हो गया है। आवसीय भवन को भी भारी नुकसान हुआ है। लालकुआं तहसील से घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे राजस्व निरीक्षक राजेंद्र अधिकारी और उप राजस्व निरीक्षक लक्ष्मी नारायण यादव ने आग से हुए नुकसान का आकलन करते हुए विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को प्रेषित कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत इज्जतनगर मंडल पर लगभग 212.97 करोड़ की लागत से किया जा रहा 17 स्टेशनों का पुनर्विकास