Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डदेश

डेटा की जरूरत नहीं तो नहीं देना होगा उसका पैसा! Jio-Airtel-Vi के रिचार्ज पर TRAI का नया नियम

नई दिल्ली- Jio, Airtel और Vi समेत टेलीकॉम कंपनियों के ग्राहकों के लिए रिचार्ज को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अगर आप मोबाइल फोन का इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉल और SMS के लिए करते हैं और इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है, तो आने वाले समय में आपके पास बिना डेटा वाले रिचार्ज चुनने के ज्यादा विकल्प होंगे। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (Thirteenth Amendment) Regulations, 2026 को अंतिम रूप दे दिया है।

 

 

TRAI के नए नियमों के तहत कंपनियों को देने होंगे Voice-SMS Only प्लान
नए नियमों के मुताबिक, अगर कोई टेलीकॉम कंपनी Voice + SMS + Data वाला Special Tariff Voucher (STV) उपलब्ध कराती है, तो उसे उसी अवधि के लिए Voice + SMS Only STV भी उपलब्ध कराना होगा। इन रिचार्ज प्लान में मोबाइल डेटा शामिल नहीं होगा। इसका मतलब है कि जिन ग्राहकों को इंटरनेट की जरूरत नहीं है, वे केवल कॉल और SMS की सुविधा वाला प्लान चुन सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ विजलेंस की कार्यवाही, तहसील के संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक 14 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

 

 

30 दिन या उससे कम की वैलिडिटी वाले प्लान पर लागू होगा नियम
TRAI का यह प्रावधान 30 दिन या उससे कम की वैलिडिटी वाले संबंधित रिचार्ज पर लागू होगा। इसके अलावा ऐसे प्लान जो हर महीने एक निश्चित तारीख को दोबारा रिन्यू होते हैं, उनके लिए भी Voice + SMS Only विकल्प देना होगा। यदि किसी महीने में निर्धारित तारीख मौजूद नहीं है, तो उस महीने की आखिरी तारीख को रिन्यूअल की तारीख माना जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टेम्पो को टक्कर मारने के बाद चालक ने दौड़ाई ट्रैक्टर-ट्रॉली, फंसे टेंपो चालक का सिर हुआ धड़ से अलग

 

 

लंबी वैलिडिटी वाला बिना डेटा प्लान भी देना होगा
TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए कम से कम एक ऐसा Voice + SMS Only STV उपलब्ध कराना भी जरूरी किया है, जिसकी लंबी वैलिडिटी हो और जो संबंधित Voice + SMS + Data STV की वैलिडिटी के अनुरूप हो। यानी ग्राहकों को केवल छोटे समय के लिए ही नहीं, बल्कि लंबी अवधि के लिए भी बिना डेटा वाला विकल्प मिल सकेगा।

 

 

कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को होगा फायदा
TRAI के अनुसार, पहले भी कुछ Voice-SMS Only STV उपलब्ध थे, लेकिन ऐसे विकल्पों की संख्या सीमित थी और इनमें अधिकतर लंबी वैलिडिटी वाले प्लान शामिल थे। ऐसे में कम आय वाले या कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के पास अपनी जरूरत के मुताबिक छोटे और किफायती विकल्प सीमित थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में युवक की हत्या से हड़कंप, घर के अंदर मिला 29 वर्षीय अमन का शव; तार से गला काटने की आशंका

 

 

नए नियमों का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी जरूरत और बजट के हिसाब से ज्यादा विकल्प उपलब्ध कराना है। खास तौर पर उन मोबाइल यूजर्स को इसका फायदा मिल सकता है, जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती या जो बहुत कम डेटा इस्तेमाल करते हैं। ऐसे ग्राहक डेटा वाले रिचार्ज के बजाय केवल कॉल और SMS वाला प्लान चुन सकेंगे।