Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयवायरल वीडियो

मौत के साथ मजाक! बिजली के नंगे तारों पर सोया शख्स, इसके बाद जो हुआ, यकीन करना असंभव, वीडियो

सच है कि शराब की लत इंसान को इतना लाचार बना देती है कि शराब न मिलने पर वो ऐसी हरकतें कर बैठता है जो न सिर्फ उसके लिए बल्कि दूसरों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शराब के लिए पैसे न मिलने पर एक शराबी बिजली के तारों पर चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

 

 

यह घटना आंध्र प्रदेश के मन्यम जिले की है। 31 दिसंबर को सिंगीपुरम इलाके में रहने वाले मंडू बाबू नाम के शख्स ने शराब की लत के चलते कुछ ऐसा कर दिया जिससे उसकी जान भी जा सकती थी। मंडू बाबू को शराब पीने की बुरी आदत है। 31 दिसंबर को उसने अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांगे, लेकिन जब उसकी मां ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने मां पर दबाव बनाने के लिए बेहद खतरनाक कदम उठा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  सेविंग अकाउंट में इससे ज्यादा नगद जमा करने पर 60% टैक्स देना होगा, आयकर विभाग ने जारी की गाइडलाइन

 

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंडू बाबू पहले से ही नशे में था, इसलिए उसे किसी बात का होश नहीं था। गुस्से में वह घर के पास लगे बिजली के खंभे पर चढ़ गया। इतना ही नहीं, वह खंभे पर लगे बिजली के तारों पर जाकर लेट गया और वहीं सो गया। यह खतरनाक नजारा देखकर आसपास के लोग सहम गए। गौरतलब है कि खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, साथ ही इसे 2 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @TeluguScribe नाम के यूजर ने शेयर किया है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) फर्जी इंश्योरेंस कराने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

 

 

आमतौर पर अगर कोई व्यक्ति बिना किसी सुरक्षा उपकरण के बिजली के तारों को छूता है, तो करंट लगने से उसकी तुरंत मौत हो सकती है। लेकिन मांडू बाबू के मामले में बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, जैसे ही लोगों ने मांडू बाबू को बिजली के खंभे पर चढ़ते देखा, तो उन्होंने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी और इलाके की बिजली आपूर्ति काट दी। इससे मांडू बाबू को करंट नहीं लगा और उनकी जान बच गई। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तार से नीचे उतारा गया। मांडू बाबू की यह घटना एक चेतावनी है। यह हमें शराब की लत के खतरों के बारे में बताती है और इसके प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित करती है।

यह भी पढ़ें 👉  (दुःखद)- विख्यात गजल गायक पंकज उधास का हुआ निधन, 72 की उम्र में ली अंतिम सांस, यादों में गूंजती रहेगी उनकी आवाज