उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- NDRF की टीम द्वारा सीपीपी लालकुआँ के प्रांगण में औद्योगिक एवं रासायनिक आपदा प्रबंधन राहत एवं बचाव कार्य के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

  • एनडीआरएफ की टीम द्वारा सेंचुरी पल्प एंड पेपर प्रांगण में औद्योगिक एवं रासायनिक आपदा प्रबंधन राहत एवं बचाव कार्य के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

 

लालकुआं न्यूज़- दिनांक 4.11.2024 को सेंचुरी पल्प एंड पेपर कारखाने में औद्योगिक एवं रासायनिक आपदा प्रबंधन राहत एवं बचाव कार्य के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण, प्रथम बैठक आहूत करने के निर्देश

 

आयोजित कार्यक्रम में एनडीआरफ को 15वीं वाहिनी द्वारा परिचतिकरण अभ्यास (फामेक्स) का संचालन किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में आपदा से निपटने हेतु विभिन्न प्रकार के उपायों को एनडीआरफ की टीम द्वारा अभ्यास करके बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से छेड़छाड़ व धर्म परिवर्तन का दबाव, आरोपी गिरफ्तार

 

उक्त कार्यक्रम में नामित नोडल अधिकारी पल्लवी गुप्ता, महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र नैनीताल एवं आरएस धपोला सहायक कमांडेंट एनडीआरएफ 15 वाहिनी ने भाग लिया एवं अपनी अपनी संबोधन में उपरोक्त विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

 

उपरोक्त कार्यक्रम में एनडीआरएफ के अधिकारियों एवं जवानों सहित सेंचुरी पल्प एंड पेपर के महाप्रबंधक पर्यावरण नरेश चंद्रा, महा प्रबंधक डब्लूसीएम सुधीर कॉल, महाप्रबंधक सुरक्षा राजेश खत्री, उप महाप्रबंधक संरछा रवि प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार बाजपेई महाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आई खेत में काम कर रही दो महिलाएं, हायर सेंटर रेफर