उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- 30 माताओं को मिला कमला नेहरू पुरस्कार

लालकुआं न्यूज़- राजकीय इंटर कॉलेज दौलिया में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 30 छात्राओं को सम्मानित करने के साथ-साथ छात्राओं और उनकी माता को जागरूक किया गया।

 

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दौलिया में प्रधानाचार्य डॉ भारती नारायण भट्ट की अध्यक्षता में 75%से अधिकतम प्रतिशत वाली 30 छात्राओं की माताओं को 1000 रुपये का कमला नेहरू पुरस्कार का चैक देकर सम्मानित किया गया, साथ ही छात्राओं को परीक्षाफल वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: छह राजकीय मेडिकल कॉलेजों को मिले स्थायी प्राचार्य, डॉ. अजय आर्या बने निदेशक चिकित्सा शिक्षा

 

वही प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि वर्तमान में विद्यालय में हंस फाउंडेशन द्वारा छात्राओं को विभिन्न सामग्री मुहैया कराई जा रही है, इस मौके पर छात्राओं को विभिन्न जानकारियां देकर जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लेह-लद्दाख घूमने गए हल्द्वानी के कारोबारी की संदिग्ध मौत, क्षेत्र में शोक

 

कार्यक्रम का संचालन कल्पना जोशी द्वारा किया गया, इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सुनीता देवी, अभिभावक संघ की अध्यक्ष सोनी पंत, बीना मेहरा, हंसा पांडे, प्रियंका चम्याल, अभिलाषा कीर्ति, कंचन पांडे सहित भारी संख्या में शिक्षिकाए उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ तेज आवाज में गाने बजाने पर एक युवक ने दुकानदार को टोका, तो गुस्से में उसने दांतों से युवक की काट डाली उंगली, तब तक काटता रहा जब तक...