उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- रोजा इफ्तार पार्टी में की गई मुल्क में अमन चैन की दुआ

लालकुआं न्यूज़– रमजान के पवित्र माह में पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा एवं कांग्रेसी नेता कमलेश यादव द्वारा रोजेदारों की लिए रोजा इफ्तार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुल्क में अमन और चैन की दुआ मांगी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता- भव्य भंडारे के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ

नगर के वार्ड नंबर 3 में क्षेत्र में पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा और कांग्रेसी नेता कमलेश यादव द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ साथ नगर के गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- जड़ी-बूटियों की आड़ में चरस तस्करी, हल्द्वानी में 846 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

कार्यक्रम के दौरान मौजूद रोजेदारों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी। तथा रमजान के पवित्र माह की सभी को मुबारकबाद दी गयी।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी हरेंद्र बोरा, पूर्व चेयरमैन लालचंद सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे, किरन डालाकोटी, अनीस अहमद, हनीफ अहमद, दीपक बत्रा, संध्या डालाकोटी, योगेश उपाध्याय, हेमंत पांडे, इस्तकार अंसारी सहित भारी संख्या में रोजेदार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ नैनीताल दुग्ध संघ ने धूमधाम से मनाया पडिंत गोबिन्द बल्लभ पंत जी की 136 वी जयंती