उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में दो संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद नैनीताल में हड़कंप — तल्लीताल मस्जिद के इमाम से तीन घंटों तक पूछताछ, पुलिस अलर्ट मोड पर

नैनीताल न्यूज़– हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से शुक्रवार देर रात पुलिस द्वारा दो संदिग्धों को गिरफ्तार किए जाने के बाद नैनीताल पुलिस भी सतर्क मोड पर आ गई है। इसी कड़ी में शनिवार को तल्लीताल स्थित मस्जिद के इमाम मौलाना मो. नईम से करीब तीन घंटे तक गुप्त रूप से पूछताछ की गई।

 

 

सूत्रों के अनुसार हल्द्वानी से गिरफ्तार किए गए युवकों में से एक का संबंध इमाम से रिश्तेदारी के रूप में जुड़ा बताया जा रहा है। इस जानकारी के बाद से नैनीताल पुलिस ने मामले की संभावित कड़ियों को खंगालना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – नैनीताल जिले में मतगणना की अपडेट, राउंड दर राउंड जाने आकड़े

 

 

शनिवार सुबह लगभग 11 बजे पुलिस टीम, स्वान दल और एलआईयू की संयुक्त टीम तल्लीताल क्षेत्र पहुंची और मस्जिद परिसर के आसपास गहन छानबीन की। इसके बाद इमाम मौलाना मो. नईम से लगातार शाम 4 बजे तक पूछताछ की गई। कार्रवाई के चलते क्षेत्र में अचानक हड़कंप मच गया और लोग तरह–तरह की चर्चाओं में मशगूल दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ 3 वर्षीय मासूम को उठा ले गया गुलदार, तलाश जारी

 

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच प्राथमिक स्तर पर जारी है और अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाज़ी होगी। जरूरत पड़ने पर आगे और गिरफ्तारियां भी की जा सकती हैं। फिलहाल पूछताछ से प्राप्त जानकारी का मिलान हल्द्वानी में गिरफ्तार संदिग्धों से जुड़े तथ्यों के साथ किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ पुल के नीचे गौला नदी में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

 

 

 

स्थानीय स्तर पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं और हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।