उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

लालकुंआ में प्रमुख वन संरक्षक ने किया जन स्वास्थ्य वाटिका का विधिवत लोकोपण

लालकुआं न्यूज़– वन विभाग की अनुसंधान शाखा द्वारा वन अनुसंधान केन्द्र लालकुंआ में स्थापित ‘जन स्वास्थ्य वाटिका” का लोकार्पण प्रमुख वन संरक्षक (हाँफ) अनूप मालिक द्वारा किया गया।


शुक्रवार की प्रातः वन अनुसंधान केंद्र में स्थापित जन स्वास्थ्य वाटिका का विधिवत लोकार्पण करते हुए प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड (हॉफ) अनूप मलिक ने कहा कि औषधीय वाटिका के निर्माण से जहां क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होगा। वही उक्त औषधीय पौधों का पूरे देश में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिसका सर्वत्र लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा किए गए उक्त प्रयोग का क्षेत्र को काफी लाभ मिलेगा, जिसमें कई प्रसिद्ध दवाई कंपनियां भी यहां आकर लाभ उठाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  BIG BREAKING- उत्तराखंड सरकार ने इस जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष को पद से हटाया देखिए आदेश


मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान संजीव चतुर्वेदी ने कहा कि वन अनुसंधान केंद्र लालकुंआ में स्थापित साढ़े तीन हैक्टेयर में ये बाटिका बनायी गयी है, जिसमें लगभग 270 प्रजातियों के पौधे रोपित किये गये है, सभी प्रजातियां औषधि महत्व की है, जिसमें मुख्य रूप से ब्राहमी, मुलेठी, बन्च, शंखपुष्पी, कंटकारी, फालसा, गोखरू, कासनी, नागकेसर, पील्लावासा, निर्गुण्डी, सिन्दुरी, हरड़, बहेड़ा, आंवला, बेलपत्त्री टीठा जमालधोरा आर्किड शहतूत आदि के पौधे लगाये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई प्राइवेट बस, आठ लोग घायल; यात्रियों ने बताई हादसे की वजह


लोकार्पण में अपर प्रमुख वन संरक्षक डॉ विवेक पाण्डे, उपवन संरक्षक वन वर्धनिक कुन्दन कुमार और वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह बिष्ट समेत वन विभाग के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) यहाँ मुख्य सचिव के अधिकारियों को निर्देश, 10 दिनों के अंदर सड़कों से हटाए लावारिस गौ वंश