उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं फ्लाईओवर के आगे भीषण सड़क हादसा — कार-बाइक की टक्कर के बाद ट्रक से भिड़ी कार

लालकुआं न्यूज़- रविवार को लालकुआं फ्लाईओवर से आगे नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार के चलते एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी की ओर से आ रहा एक बाइक सवार अचानक सड़क पर अपनी बाइक घुमा बैठा। उसी समय सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक कार बाइक से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  सौभाग्यदायिनी माँ भद्रकाली पुस्तक का विमोचन

 

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर सामने खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को साइड में हटवाया, जिससे यातायात बहाल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  (अच्छी खबर) मोटाहल्दू के हर्षित जोशी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

 

 

सौभाग्य से, कार में सवार तीन यात्री और बाइक सवार युवक सभी को केवल हल्की चोटें आई हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी में युवक ने एक्स गर्लफ्रेंड के नाम रिकॉर्ड किया आखिरी VIDEO, फिर फंदे से दी जान; युवती पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज

 

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन अक्सर हादसों का कारण बनते हैं। लोगों ने प्रशासन से स्पीड नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।