उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में 27 अक्टूबर से मौसम बदलेगा करवट, पहाड़ों में बारिश और बढ़ेगी ठंड

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है, लेकिन अब बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश में दिनभर खिली धूप और सामान्य से अधिक तापमान के बीच 27 अक्टूबर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 27 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पहाड़ी इलाकों में आंशिक बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। देहरादून में अभी धूप खिली हुई है, वहीं तराई के ऊधमसिंह नगर जिले में सुबह-शाम ठंडक महसूस की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी प्रह्लाद मीणा के सख्त निर्देशों का असर — जुए के अड्डे पर पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 7 जुआरी गिरफ्तार, ₹6.67 लाख कैश बरामद

 

 

मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी एक सप्ताह के भीतर प्रदेश में ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि मैदानों से लेकर पहाड़ों तक अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन सोमवार के बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बादल छाने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर आरोपित सुलेमान गिरफ्तार, सीजफायर पर की थी टिप्पणी, एआई वीडियो मामले ने पकड़ा तूल

 

 

विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे ऊँचाई वाले जिलों में हल्की वर्षा या बर्फबारी संभव है। वहीं, इससे मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चालक की मौत

 

 

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सतर्क रहें और ठंड से बचाव के इंतज़ाम करें, क्योंकि आने वाले दिनों में रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जा सकती है।