उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में कल इन क्षेत्रों में पहुंचेगी LPG गैस की गाड़ियां, एजेंसियों ने जारी किया डिलीवरी रोस्टर

हल्द्वानी न्यूज़- शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। शनिवार को विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी का रोस्टर जारी कर दिया गया है।

 

जारी रोस्टर के अनुसार, काठगोदाम गैस सर्विस, हल्द्वानी गैस सर्विस, क्षितिज इंडियन गैस एजेंसी और आशीर्वाद इंडेन गैस एजेंसी द्वारा निर्धारित क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पुलिस और एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही, कंटेनर से 01 करोड़ रुपये का गांजा किया बरामद, चालक गिरफ्तार

 

एजेंसियों ने बताया कि गैस वितरण कार्य फीफो (फर्स्ट इन फर्स्ट आउट) प्रणाली के तहत किया जाएगा। यानी 26 मार्च तक बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ सिंचाई नहर में मिला संदिग्ध अवस्था में महिला का शव, मचा हड़कंप

 

शनिवार को इन एजेंसियों की डिलीवरी गाड़ियां तय क्षेत्रों में पहुंचकर उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर वितरित करेंगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपनी बुकिंग की स्थिति के अनुसार ही डिलीवरी का इंतजार करें और किसी भी असुविधा की स्थिति में संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : जिले के सरकारी व निजी स्कूलों में बच्चों के बस्ते का वजन जल्दी होगा कम, डीएम के निर्देश

 

एजेंसियों द्वारा क्षेत्रवार विस्तृत रोस्टर भी जारी किया गया है, जिसके अनुसार अलग-अलग इलाकों में गैस वितरण किया जाएगा।